इटावा औरैया, अक्टूबर 17 -- Etawah Auraiya News: इटावा। भारत स्काउट एवं गाइड के तत्वावधान में पानकुंवर स्कूल में तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्काउटिंग-गाइडिंग के नियमों, सिद्धांतों, सेवा कार्यों और व्यावहारिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रधानाचार्य डॉ. कैलाश चंद्र यादव ने कहा स्काउट-गाइड गतिविधियां व्यक्तित्व निर्माण के लिए उपयोगी हैं, इससे अनुशासन, मानवीय मूल्य और सेवा भाव विकसित होते हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना है। शिविर में स्काउट मास्टर स्पर्श पांडेय, गाइड कैप्टन आरती, एलओसी गाइड व जिला संगठन आयुक्त अर्चना चौधरी, एचडब्ल्यूबी सहायक कमलेश कांत, विनिता त्रिपाठी, एलओसी स्काउट एवं जिला संगठन आयुक्त अच्युत कुमार त्रिपाठी का ...