इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा। एक तरफ वायरल फीवर कम नहीं हो रहा है वहीं डेंगू डंक भी लोगों की परेशानी बना हुआ है। जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में 1235 नये मरीज उपचार कराने पहुंचे। जिनमें सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और गले संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे। बच्चों में भी बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ और फिजिशियन कक्ष के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। एनएचएम संविदा कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते जिला अस्पताल के अधिकांश जनरल फिजिशियन और अन्य चिकित्सक लखनऊ में प्रदर्शन में शामिल होने गए थे। फिजिशियन के नहीं होने पर जनरल सर्जन ने कुछ देर मरीजों को देखा। इसके बाद इंटर्नशिप करने आए चिकित्सकों ने मरीजों को उपचार दिया। हालांकि, नियमित चिकित्सक अपन...