इटावा औरैया, अक्टूबर 24 -- Etawah Auraiya News: सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारी 26 वर्षीय राहुल कुमार पुत्र स्व.विनोद कुमार मूल रूप से छछूंद अछल्दा औरैया का निवासी था और विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारी था। वह विश्वविद्यालय के गेट नंबर चार के पास राधा मोहन दुबे के मकान में पत्नी रजनी के साथ किराये पर रहता था। उसका नौ माह का एक बच्चा है और पत्नी छह माह की गर्भवती है। इन दिनों पत्नी मायके गई हुई थी। राहुल का बड़ा भाई कुलदीप भी विश्वविद्यालय में सफाई कर्मचारी है और उसी मकान में अलग कमरे में रहता है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में सैफई में सफाई कर्मचारी की मौत, छछूंद पहुंचा शव कुलदीप ने...