Etawah Auraiya News: सैफई पीजीआई जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव से राहगीर परेशान
इटावा औरैया, अगस्त 20 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। जसवंतनगर-सैफई मार्ग पर अजनौरा मोड़ के पास जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से बारिश के दिनों में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाती है। सड़क पर पानी भरने से अजनौरा, पाठकपुरा, रुकनपुर और तुलारामपुर समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ती है। सैफई पीजीआई जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग होने के कारण दिनभर एंबुलेंस, मरीजों और अन्य वाहनों की आवाजाही रहती है। जलभराव के कारण सड़क के गड्ढे दिखाई नहीं देते। इससे दोपहिया वाहन चालकों के साथ बच्चों और बुजुर्गों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों ब्रजेश, प्रदीप, पंकज, आलोक, सोनू, लालू, मोहित, रामवीर, नंदू और भूरे आदि ने बताया कि लंबे समय से जल निकासी की समस्या बनी हुई है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.