इटावा औरैया, अगस्त 26 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। डाकघर रीतौर के पोस्टमास्टर सुरेश त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डाक विभाग के कर्मचारियों, अभिकर्ताओं व अन्य लोगों ने उनका माल्यार्पण कर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। समारोह में जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि सुरेश त्रिपाठी ने अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा, ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उपस्थित कर्मचारियों अभिकर्ताओं ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। विदाई समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक औपचारिक पड़ाव है, जबकि व्यक्ति के अनुभव सेवाभाव की स्मृतियां हमेशा साथ रहती हैं। कार्यक्रम के अंत में सुरेश त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पोस्टमास्टर मकर...