Etawah Auraiya News: सेवानिवृत्त सूबेदार विद्याराम यादव का गांव तक हुआ स्वागत
इटावा औरैया, जुलाई 3 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर, संवाददाता। सीमा सुरक्षा बल में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त होकर अपने गृह क्षेत्र लौटे विद्याराम यादव का भव्य स्वागत किया गया। इटावा रेलवे स्टेशन से लेकर उनके पैतृक गांव ज्वालापुर तक लोगों ने रैली निकालकर पुष्पवर्षा की और भारत माता के जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया। विद्याराम यादव के स्वागत के लिए इटावा रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में परिजन, भूतपूर्व सैनिक, युवा और नगरवासी पहुंचे। ढोल-नगाड़ों, रंग-गुलाल और फूलों की वर्षा के बीच उन्हें सम्मानपूर्वक जसवंतनगर लाया गया। पूरे रास्ते में लोगों ने जगह-जगह उनका स्वागत कर भारतीय सेना के प्रति अपना सम्मान और गौरव व्यक्त किया। पैतृक गांव ज्वालापुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने घर-घर आरती उतारकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी ऊषा देवी, भाई रा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.