इटावा औरैया, अगस्त 4 -- Etawah Auraiya News: इटावा। सोमवार रात सुंदरपुर फीडर में तकनीकी खराबी से इससे जुड़े करीब 15 मोहल्लों में ढाई घंटे तक बिजली नहीं रही। सुंदरपुर फीडर पर इनकमिंग 2 की करंट ट्रांसफॉर्मर सीटी क्षतिग्रस्त हो गई थी। रात 1.15 बजे बिजली गई, फिर मंगलवार दोपहर दो बजे ब्रेक डाउन होने के कारण सुंदरपुर फीडर की बिजली सप्लाई बंद हो गई। करीब चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली कर्मचारियों ने बताया कि तकनीकी खराबी आने के कारण मरम्मत चल रही है। ढाई घंटे बाद इस क्षेत्र की सप्लाई बहाल हो सकी। बीच रात में बिजली जाने से लोग काफी परेशान रहे। दोपहर 2 बजे लाइन ब्रेक डाउन में चली गई। इससे बत्ती फिर गुल हो गई। चार घंटे के इंतजार के बाद शाम छह बजे बिजली आई। इसी तरह रामलीला रोड फीडर से संबंधित क्षेत्र में भी रात में फाल्ट के चलते बिजली चली गई औ...