इटावा औरैया, अक्टूबर 16 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। विवेकानंद मॉडल एकेडमी लखनऊ में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन रोलर स्केटिंग टूर्नामेंट मेंडीपीएस के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के 7 छात्र-छात्राओं ने कुल 8 मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में वैष्णवी ने 1000 मीटर क्वैड में गोल्ड, अंडर-14 बालक वर्ग में वेदांश अग्निहोत्री ने 300 मीटर इनलाइन में गोल्ड व आर्शिका श्रीवास्तव ने 1000 मीटर क्वैड में गोल्ड जीता। अक्षिता भदौरिया ने 1000 मीटर क्वैड और 1 लैप रोड क्वैड में 2 सिल्वर मेडल जीते। अंडर-14 बालिका वर्ग में आरुषि यादव और बालक वर्ग में धैर्य राज ने 500 मीटर क्वैड में ब्रॉन्ज, वहीं अंडर-9 बालिका वर्ग में प्रनिका शत्रुघन सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता। गोल्ड और सिल्वर जीतने वाले 4 खिलाड़ी नवंबर में कर्न...