इटावा औरैया, जुलाई 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शहर में बाइस ख्वाजा रोड के निकट बने भदावरी भैंस एवं जमुनापारी बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र की सूरत शुक्रवार को काफी बदली हुई नजर आयी। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने गुरुवार को जब भदावरी फॉर्म का दौरा किया था तो उन्हें सफाई व्यवस्था बदहाल मिली थी साथ ही अन्य कई खामियां भी मिली थी इस पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई थी। क्लास का असर यह हुआ कि शुक्रवार को सभी बकरी शेड चमाचम किए गए और बकरियों के खाने के लिए शेड में पीपल और बेर के पत्ते भी लटकाए गए थे। कई दिनों से बदल सफाई व्यवस्था में पहले से काफी ज्यादा सुधार देखने को मिला। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: जमुनापारी बकरी प्रजनन प्रक्षेत्र में गंदगी और अव्यवस्थाओं पर भड़के सीडीओ 2 महीने के अंदर जमुनापारी बकरी प्रजनन प्...