इटावा औरैया, अक्टूबर 7 -- Etawah Auraiya News: उदी। सीएचसी पर बुधवार को सीएमओ डॉ.बृजेंद्र कुमार सिंह ने छापा मारा। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के साथ ही अभिलेखों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जानकारी ली। सीएमओ ने ओपीडी कक्ष का निरीक्षण कर मरीजों की संख्या,चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे परीक्षण और उपचार की व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए और उपचार व जांच से संबंधित सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...