इटावा औरैया, अक्टूबर 14 -- Etawah Auraiya News: भरथना। कस्बे के मोहल्ला शुक्लागंज में पितृ अमावस्या के दिन खाना बनाते समय हुए गैस सिलेंडर हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को पूरी तरह उजाड़ कर रख दिया। नियति के इस क्रूर प्रहार से पूरा मोहल्ला कांप उठा है। करीब तीन दिन पहले दम तोड़ने वाली देवरानी रश्मि की चिता की आग अभी पूरी तरह ठंडी भी नहीं हो पाई थी कि सैफई पीजीआई में जिंदगी की जंग लड़ रही जेठानी सीमा 35 वर्ष पत्नी प्रेम किशोर की भी मौत हो गई। शनिवार की शाम देवरानी की मौत के ठीक तीसरे दिन, मंगलवार की देर शाम करीब 6 बजे जेठानी सीमा ने भी दम तोड़ दिया। तीन दिन के भीतर एक ही आंगन से दो सगे भाइयों की पत्नियों की अर्थियां उठने से पूरे मोहल्ले में । यह भी पढ़ें- Chapra News: गोपालगंज गैस सिलेंडर हादसे में मृत मशरक की मिस्टी के घर शोक, पिता झुलसेह...