इटावा औरैया, अक्टूबर 4 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के ग्राम भीखनपुर में सिलेंडर में लीकेज होने से खाना बनाते समय आग लग गई। आग की लपटें उठती देख परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। सेवाराम के घर में सुबह खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में लीकेज होने से अचानक आग भड़क उठी। आग की चपेट में आने से एक मोबाइल मिक्सर ग्राइंडर, कपड़े और गृहस्थी का अन्य सामान जल गया। पीड़ित के अनुसार करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...