इटावा औरैया, सितम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। छह दिन पहले नगर के मोहल्ला सिद्धार्थपुरी में मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि 28 अगस्त को सिद्धार्थपुरी निवासी अमनदीप ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट व फायरिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बीरू और रोहित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेशनल हाइवे स्थित जमुना बाग ओवरब्रिज के पास से मुख्य आरोपी पप्पन उर्फ जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम नगला इन्छा को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में फरार चल रहे दो अन्य वांछित आरोपी सचिन गदरा और कन्हैया की गिरफ्त...