इटावा औरैया, अगस्त 24 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। सावन के चौथे सोमवार पर सुबह से ही शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ की आराधना का सिलसिला शुरू हो गया । सुबह सूर्योदय से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे और पूजा अर्चना करने लगे।सरसईनावर में स्थित ऐतिहासिक हजारी महादेव मंदिर में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लग गई और भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की। शहर में नीलकंठ मंदिर और टीक्सी मंदिर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइन में देखी गई । इस दौरान पुलिस व्यवस्था भी दुरुस्त रही। पुलिस ने श्रद्धालुओं से लाइन में लगकर ही दर्शन और पूजा पाठ करने की अपील की। यह भी पढ़ें- Hapur News: सावन का चौथा और अंतिम सोमवार आज मंदिरों के बाहर मेले जैसा माहौल था जहां लोग खरीदारी भी कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Kishan...