इटावा औरैया, जुलाई 3 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मेंहदी के जुलूस सहित मोहर्रम में निकले सजैरी, अलम और अलविदाई ताजियों के जुलूसों को सकुशल सम्पन्न कराने में विशेष सहयोग प्रदान करने वालों को काजी पेट्रोल पम्प पर सम्मानित किया गया। मेंहदी जुलूस के वरिष्ठ सदस्य साजिद हुसैन वारसी ने मोहर्रम के कार्यक्रमों में विशेष सहयोग प्रदान करने पर जिला अधिकारी और एसएसपी सहित शहर कोतवाली पुलिस का आभार जताया और कहा कि जिला प्रशासन ने मोहर्रम के कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। मेंहदी जुलूस के वरिष्ठ सदस्य साजिद हुसैन वारसी ने काजी पेट्रोल पम्प पर कोतवाल प्रभारी यशवंत सिंह, स्पेशल पुलिस अधिकारी डॉक्टर सुधीर गुप्ता, डॉ. विनोद शर्मा, केके त्रिपाठी, विमलेश श्रीवास्तव, रणवीर राजावत, सुनील तिवारी, एसके शर्मा, सुशील शर्मा,...