इटावा औरैया, अगस्त 9 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तेज और फायरिंग जैसी आवाज करने वाली बुलेट को सीज कर दिया। कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई। कस्बा प्रभारी हेमंत कुमार पुलिस टीम के साथ चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर से फायरिंग जैसी तेज आवाज सुनाई दी। पुलिस ने बाइक को रोककर जांच की। आवाज को लेकर पुलिस ने मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...