इटावा औरैया, अगस्त 1 -- Etawah Auraiya News: बसरेहर। थाना क्षेत्र के हरी नगर के युवक हुआ साइबर ठगी का शिकार उसके खाते से तीन बार में 57000 किये पार जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला हरी नगर कस्बा बसरेहर ने बताया कि शाम को घर पर बैठा हुआ था तभी अचानक मोबाइल हैंग करने लगा और मोबाइल जैसे ही स्विच ऑफ हुआ जब उसने चार्जिंग लगाकर मोबाइल को खोला तो उसके खाते में तीन बार बैंक का ट्रांजैक्शन हुआ पहली बार 20 हजार दूसरी बार भी 20 हजार रुपए व तीसरे बार मैसेज 17 हजार का आया जिससे कुल मिलाकर 57 हजार रुपए खाते से उड़ाए वहीं पीड़ित धर्मेंद्र ने बसरेहर थाने पहुंचकर लिखित प्रार्थना पत्र दिया पुलिस मामले की जांच में जुटी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...