इटावा औरैया, सितम्बर 21 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। बिधीपुर रजवाह किनारे स्थित सांवला मंदिर पर 22 से 29 सितंबर तक लगने वाले क्षेत्र के सबसे बड़े एक सप्ताह के मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। मेले में उमड़ने वाली Heavy भीड़ को देखते हुए लवेदी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कमर कस ली है। इस बार पहली बार पूरे मेला परिसर की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।

सुरक्षा व्यवस्था थाना प्रभारी लवेदी गौरव कुमार ने बताया कि मेले में महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और युवतियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले में दुकानें, झूले, खिलौने और मिठाई की दुकानें होने के कारण दिनभर भीड़ बनी रहती है। एसएसपी के निर्देश पर मेले की सुरक्षा के लिए दो इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी, डेढ़ सेक्...