इटावा औरैया, अक्टूबर 1 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। बलरई क्षेत्र के मड़ैया फकीरे गांव में सांप के काटने से दूसरी भैंस की भी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। दोनों भैंसों की मौत से पशुपालक के परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। पशुपालक कौशल्या देवी पत्नी स्वर्गीय राजवीर सिंह ने बताया कि उनकी दोनों भैंसों को सांप ने काट लिया था। इसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। उपचार के बावजूद गुरुवार रात दोनों भैंसों ने दम तोड़ दिया। भैंसों की मौत की सूचना राजकीय पशु चिकित्सक विमल कुमार और क्षेत्रीय लेखपाल जयपाल सिंह को दी गई। सूचना पर पशु चिकित्सक ने दोनों मृत भैंसों का पोस्टमार्टम किया। राजकीय पशु चिकित्सक विमल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में एक भैंस की मौत सांप के काटने से होने की पुष्टि हुई है, जबकि दूसरी भैंस की मौत अटैक के कारण हुई ह...