Etawah Auraiya News: ससुराल से जाकर युवक ने चंबल पुल से लगाई छलांग
इटावा औरैया, नवम्बर 2 -- Etawah Auraiya News: चकरनगर। ससुराल से लौटे युवक ने चंबल नदी के पुल से छलांग लगा दी। वह दिल्ली से सीधे एमपी स्थित ससुराल पहुंचा था और वहां से घर न जाकर चंबल नदी के पुल पर पहुंचकर छलांग लगा दी। घटनास्थल का जायजा लेते हुए विधायक ने एसडीएम को एनडीआरएफ टीम बुलाकर युवक की चंबल नदी में तलाश कराने का आदेश दिया। चकरनगर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम करीब साढे छह बजे कुछ स्थानीय नव युवक चंबल पुल पर दौड़ लगा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक युवक आया और चंबल पुल पर अपना मोबाइल फोन व आधार कार्ड रखकर पुल से चंबल नदी में कूद गया। दृश्य देखकर ढकरा गांव का एक नवयुवक दौड़ता हुआ चकरनगर की तरफ जा रहा था, जिसने सामने से आ रही चकरनगर पुलिस की गाड़ी को रोककर पुलिस को युवक के चंबल नदी में कूदने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को चंबल पुल से आधार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.