Etawah Auraiya News: सर्विस रोड की उखड़ी बजरी पर फिसली बाइक, दंपति घायल
इटावा औरैया, सितम्बर 8 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग जोनई चौक के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर उखड़ी सड़क की बजरी में बाइक फिसलने से दंपती घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया। फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज कस्बा निवासी 55 वर्षीय रामवीर सिंह पत्नी गीता देवी के साथ बाइक से इटावा जा रहे थे। जैसे ही ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर पहुंचे, तभी सड़क पर फैली बजरी के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Firozabad News: सर्विस रोड पर फिसली बाइक, दंपति घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.