इटावा औरैया, सितम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। दस दिन पहले सर्पदंश से युवक ने इलाज दौरान दम तोड़ा। मौत की खबर मिलते घर मे कोहराम मच गया। गांव जगमोहनपुर राज कुमार का 32 वर्षीय बेटा परशुराम रविवार 23 अगस्त की देर रात कमरे में जमीन पर सो रहा था तभी उसके गले मे सर्प ने डस लिया। जानकारी होते ही परिवार के लोग उसे एक निजी अस्पताल में ले गए करीब दस दिनों से जिंदगी और मौत से जूझ रहे युवक को आराम नही होने पर परिजनों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कराया वहां उसी दिन शुक्रवार देर शाम को इलाज के दौरान इलाज दौरान दम तोड़ दिया। मृतक पांच भाइयों में घर का बड़ा बेटा था उसके मौत के बाद पत्नी मनीषा देवी, बेटा बेटी, और मां शारदा समेत परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...