इटावा औरैया, अक्टूबर 8 -- Etawah Auraiya News: इटावा। मकसूदपुर मामा मिल के रहने वाले सराफ संजीव कुमार वर्मा की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उन्होंने जहर खाया था। परिजन रात नौ बजे उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के लोग निजी अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर ले गए, जहां अंतिम संस्कार कर दिया गया। व्यापारी की मौत की जानकारी मिलने पर परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ गई। संजीव कुमार वर्मा पिछले कुछ समय से व्यापार में नुकसान को लेकर परेशान चल रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...