इटावा औरैया, नवम्बर 5 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर में संचालित एचएन पब्लिक स्कूल में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूरे साल मेहनत व अनुशासन से काम करने वाले शिक्षक को शिक्षक आफ द ईयर का सम्मान दिया गया। समारोह के मुख्यअतिथि डीआईओएस अतुल सिंह का प्रबंधक पवन प्रताप यादव व प्रधानाचार्य नीतू सिंह ने स्वागत किया। डीआईओएस ने समारोह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है। उन्होंने समर्पित शिक्षक रोहित सोलंकी को 'टीचर ऑफ द ईयर 2026-27' के सम्मान से सम्मानित किया। उनको पुरस्कार स्वरूप एलईडी टीवी एवं अन्य आकर्षक उपहार भेंट किए गए। जीआईसी के प्रधानाचार्यदीपक सक्सेना, सह जिला विद्यालय निरीक्षक मुकेश यादव, प्रधानाचार्य गुफरान, प्रधानाचार्यसंजय शर्मा, दुर्गेश अग्रवालस, प्रधानाचार्य उमेश यादव, पान कुंवर इं...