इटावा औरैया, अगस्त 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के प्रत्येक आवासीय भवन, शासकीय व अर्ध-शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। स्वयं सहायता समूह और लोकल कारीगरों के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले तिरंगों का निर्माण व आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। हर घर तिरंगा अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि सभी वार्डों में टीम लगाकर घर घर जाकर झण्डे लगवाये जाएं । प्रमुख मार्गों, चौराहों व सरकारी पोलों को तिरंगा थीम से सजाया जाए। उन्होंने कहा कि तिरंगा मेला कार्यक्रम राजकीय इण्टर कॉलेज में आयोजित किया जाए। यह भी पढ़ें- जिले में फहराए जाएंगे आठ लाख से अधिक राष्ट्रध्वज, तैयारियां जोरों पर मुख्य वि...