इटावा औरैया, अक्टूबर 11 -- Etawah Auraiya News: इटावा। भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत के निर्देश पर धर्मार्थ सेवा शाखा ने शाखा स्तरीय समूहगान आयोजित कराई। प्रतियोगिता में नारायन कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। शाखा की ओर से केके त्रिपाठी ने प्रतियोगिता के कार्यों और नियमों के बारे में जानकारी दी। शाखा अध्यक्ष हरिदत्त दीक्षित ने बताया कि समूहगान प्रतियोगिता में तीन विद्यालयों, सैनिक पब्लिक स्कूल, आरएन पब्लिक स्कूल व नारायन कॉलेज के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें हिंदी गीत, लोकगीत और संस्कृत से जुड़े गीतों की प्रस्तुत हुई। इनमें नारायण कॉलेज प्रथम, सैनिक स्कूल द्वितीय तथा आरएन स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। 18 को औरैया में होने वाली प्रांत स्तरीय समूहगान प्रतियोगिता में अब प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम...