Etawah Auraiya News: समय पर कराएं स्कूली वाहनों की फिटनेस: डीएम
इटावा औरैया, जुलाई 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जिला विद्यालय वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की दूसरी बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी विद्यालयों एवं कॉलेजों के वाहनों का संचालन शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक के निर्देश डीएम निर्देश दिए कि सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस अनिवार्य रूप से कराई जाए तथा जिन वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका है अथवा बिना परमिट के संचालित हो रहे हैं, उनका तत्काल परमिट नवीनीकरण कराया जाए। बिना फिटनेस एवं बिना वैध परमिट वाले वाहनों का संचालन किसी भी दशा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.