इटावा औरैया, जुलाई 2 -- Etawah Auraiya News: इटावा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी पद पर फर्रुखाबाद से स्थानांतरित होकर आये डा. सर्वेश कुमार ने कार्यभार संभाल लिया है। अभी तक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी के पद पर तैनात डा. जितेन्द्र वर्मा ने उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया। बुधवार को आयुर्वेदिक कार्यालय स्थित योगा भवन में सभी चिकित्साधिकारी, फार्मेसिस्ट एवं कार्यालय के कर्मचारियो ने डा. सर्वेश कुमार का फूल मालाओ से स्वागत किया गया और डा.जितेन्द्र वर्मा का उनके सफलतम कार्यकाल के लिए अभिनन्दन कर आभार जताया। प्रांतीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ इटावा के अध्यक्ष डा. अमित गुप्ता, सचिव डा. कमल कुशवाहा ने जिला संघ की और से स्थानांतरित होकर आये चिकित्साधिकारियो डा.लोकेश, डा. धर्मेंद्र और डा. शैलज़ा का स्वागत किया। यह भी पढ़...