इटावा औरैया, जुलाई 17 -- Etawah Auraiya News: महेवा,संवाददाता। ग्रामों की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सहायक विकास अधिकारी इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया जहां अनुपस्थित मिले सफाई कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई को उच्चाधिकारियों को प्रेषित की इससे पूर्व उन्होंने सभी सफाईकर्मियों को गुरुवार को बैठक करके स्पष्ट निर्देश दिए थे कि यदि गांवों की सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध वेतन रोकने सहित विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन व ग्रामों की वास्तविक सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शुक्रवार, को सहायक विकास अधिकारी ने ग्राम विधीपुर, बिरहीपुर, पीपरीपुर, लवेदी,उझियानी का निरीक्षण किया। ग्राम बिरहीपुर में ...