इटावा औरैया, सितम्बर 3 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। नगर क्षेत्र की जनसमस्याओं को सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से जन समाधान मीटिंग-2 आयोजित की गई। बैठक में लोगों ने सड़क के गड्ढों, नालियों की गंदगी, जल निकासी और आए दिन लगने वाले जाम की समस्या प्रमुखता से उठाई। बैठक में सपा नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, सेक्टर प्रभारी सुभाष चंद्र गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि अजेंद्र गौर एवं सांसद प्रतिनिधि हाजी समीम खान, राशिद सिद्दीकी सहित पार्टी कार्यकर्ता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और सेक्टर प्रभारी सुभाष चंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया कि जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और आवश्यक कार्य जल्द कराने का प्रयास किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sasaram News: बीस सूत्री की बैठक में जलजमाव व सफाई ...