इटावा औरैया, अक्टूबर 25 -- Etawah Auraiya News: इटावा। जिला पंचायत आवास पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष रवी यादव विधायक ने छात्र सभा टीम के साथियों को छात्र सभा की ओर से टी-शर्ट एवं जींस पैंट वितरित की। रवी यादव विधायक ने यह विश्वास दिलाया कि जो साथी आज किसी कारणवश छात्र सभा की ड्रेस प्राप्त करने से रह गए हैं, उन सभी साथियों को भी जल्द ही छात्र सभा की ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी। संगठन का प्रत्येक साथी हमारे परिवार का अभिन्न अंग है और किसी भी साथी को पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी छात्र सभा का उद्देश्य केवल संगठन का विस्तार करना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक साथी को साथ लेकर चलना, युवाओं की आवाज को बुलंद करना तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...