Etawah Auraiya News: सपा कार्यालय पर लोहिया जी को किया याद, विचार गोष्ठी आयोजित
इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा। समाजवादी पार्टी कार्यालय सिविल लाइन पर प्रखर समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लोहिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद कंपनी गार्डन पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बाद में पार्टी कार्यालय पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी चिंतक और ओजस्वी राजनेता थे। उन्होंने समाज में बदलाव के लिए सप्तक्रांति का विचार दिया। उन्होंने गांधी जी के अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों को समाजवादी विचारधारा से जोड़ा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: सपा ने डा राममनोहर लोहिया की मनाई पुण्यितिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.