Etawah Auraiya News: सजती रहीं कृष्ण की झांकियां, गुल होती रही बिजली
इटावा औरैया, सितम्बर 4 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। जन्माष्टमी पर कस्बे की बिजली व्यवस्था बेपटरी रही सुबह नौ बजे से बिजली बार-बार बाधित होती रही। स्थिति यह रही कि करीब 10 मिनट सप्लाई मिलने के बाद एक घंटे तक बिजली गुल रही। लगातार कटौती से घरों के इनवर्टर भी डिस्चार्ज हो गए। जन्माष्टमी को लेकर घरों में श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई जा रही थीं। ऐसे में बार-बार बिजली कटौती से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बावासियों ने बिजली आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग की। एसडीओ प्रेमचंद ने कहा कि उन्हें टाउन में बार-बार बिजली कटौती की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.