इटावा औरैया, अगस्त 18 -- Etawah Auraiya News: उदी। बढ़पुरा क्षेत्र के अजबपुर गांव में तीन मवेशियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पशुपालक रामवीर जाटव ने अज्ञात व्यक्ति पर चारे में जहरीला पदार्थ मिलाने का आरोप लगाया है। मृत मवेशियों में एक भैंस, एक गाय और बछिया शामिल हैं। रामवीर के अनुसार, उन्होंने अपनी भैंस के लिए एक नांद में चारा डाला था। बाद में उसी नांद से चारा निकालकर गाय और उसकी बछिया को भी खिलाया गया। चारा खाने के कुछ देर बाद तीनों मवेशियों की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। रामवीर ने बताया कि भैंस और गाय गर्भवती थीं। पशुपालक का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नांद में रखे चारे में जहरीला पदार्थ मिलाया है। इसी चारे को खाने के बाद मवेशियों की मौत हुई। उन्होंने मृत मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई है।इस संबंध...