इटावा औरैया, अगस्त 13 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से समरसता संकल्प अभियान के तहत विभिन्न गांवों में कलश वंदन यात्रा निकाली गई। यात्रा में सामाजिक समरसता, समानता, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ अंबेडकर पार्क से हुआ। यात्रा विभिन्न मार्गों और गांवों से होते हुए संत रविदास मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान लोगों ने संत रविदास के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।यात्रा में पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, विवेक शाक्य, यात्रा संयोजक अनूप जाटव, मंडल अध्यक्ष अजय यादव बिंदू, मंडल प्रभारी विरला शाक्य, जिला मंत्री राजकमल यादव, जिला मंत्री संजू बाबू शाक्य, डॉ. राजबहादुर य...