इटावा औरैया, नवम्बर 10 -- Etawah Auraiya News: इटावा। शहर के शास्त्री चौराहे के पास स्थित श्रीबिहारी जी धाम सोसाइटी में ग्राउंड फ्लोटर पर स्थित एक मेडिकल स्टोर दीपावली की रात को धूं धूकरके जला। दुकान का धुआं जब लोगों के फ्लैट के कमरों तक पहुंचा तब पता चला। आनन फानन में लोग घरों से निकले और फायर ब्रिगेड को काल करके आग बुझाई गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान सोसाइटी के लोग सड़कों पर पहुंच गए थे। आग लगने पर न तो फायर अलार्म बजा और न ही गार्ड ही दिखाई दिए। दीपावली की रात रविवार को सभी लोग पूजन के बाद आतिशबाजी चलाने में मशगूल रहे और उसके बाद थक हारकर सो गए। यह भी पढ़ें- Gonda News: दो प्रतिष्ठान और गोदाम में आग से लाखों का नुकसान रात 3 बजे कुछ फ्लैट के अंदर खिड़की से धुआं आता दखाई दिया, धुआं देखकर लोग नीचे पहुंचे तो ग...