इटावा औरैया, जुलाई 20 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शहर के शिव शक्ति दुर्गा मंदिर, शिवा कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ में कथा व्यास आचार्य महेश चंद्र पांडेय ने सुदामा चरित व राजसूय यज्ञ का भावपूर्ण वर्णन किया। इससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर हो गए। भगवान श्रीकृष्ण की जय-जयकार से पूरा पंडाल गूंज उठा।कथा के दौरान आचार्य महेश चंद्र पांडेय महाराज ने दान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सच्चे दान का कभी प्रचार-प्रसार नहीं करना चाहिए। दान ऐसा हो कि एक हाथ से दान देने पर दूसरे हाथ को भी इसकी जानकारी न हो। उन्होंने कहा कि दान में दी गई वस्तु को कभी वापस लेने का विचार भी नहीं करना चाहिए, तभी दान का वास्तविक पुण्य प्राप्त होता है। कथा आयोजक एडवोकेट अनिल कुमार गौर ने शिव शक्ति दुर्गा मंदिर की संकीर्तन मंडल की महिला...