Etawah Auraiya News: श्रीमद्भागवत में कृष्ण लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन, गोवर्धन पूजा में उमड़े श्रद्धालु
इटावा औरैया, जुलाई 18 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। शहर के शिव शक्ति दुर्गा मंदिर, शिवा कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ मे आचार्य महेश चंद्र पाण्डेय जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल एवं दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को धर्म, प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत धारण करने के प्रसंग का वर्णन करते हुए गोवर्धन पूजा का आयोजन भी कराया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना कर सुख, समृद्धि एवं लोककल्याण की कामना की। आचार्य महेश चंद्र पाण्डेय ने कहा कि मां की डांट और गुरु का अनुशासन हमेशा प्रेम व कल्याण की भावना से प्रेरित होता है। उन्होंने कहा कि पहले शिष्य गुरु की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.