इटावा औरैया, अगस्त 11 -- Etawah Auraiya News: इटावा। लालपुरा स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के नवीन सभागार में हो रही शिव पुराण कथा में वृंदावन धाम से आए रसिक आचार्य नंदकिशोर पांडे ने कहा कि श्रावण मास में शिव पुराण की कथा सुनने से भगवान शंकर की विशेष कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर ही एक ऐसे देवता हैं, जो थोड़ी सी पूजा और सेवा से भक्तों का अपार भंडार भर देते हैं। इसीलिए उन्हें कहा गया, '' आशुतोष तुम अवढर दानी ''। उनकी पूजा के लिए बहुत सामग्री जुटाने की भी आवश्यकता नहीं है। केवल जल चढ़ा दो और दो चार फूल पत्ती धतूरा अर्पित कर दो, भोले बाबा प्रसन्न होकर अपने भक्त की अभीष्ट मनोकामना पूरी कर देते हैं। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बाबा भोलेनाथ-माता पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रोता मंत्रमुग्ध नीलकंठ मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार वाजप...