इटावा औरैया, अगस्त 6 -- Etawah Auraiya News: इटावा। प्रदेश की एडीजीपी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने गुरुवार को इटावा पुलिस की समीक्षा बैठक से पूर्व शहर के प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। वहीं एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भी नीलकंठ महादेव का पूजन अर्चन किया। पूजा-अर्चना के बाद एडीजीपी ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और मंदिर समिति को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सीढ़ियों पर मजबूत रेलिंग की व्यवस्था कराई जाए जिससे सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन माह एवं कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा को लेकर एडीज...