इटावा औरैया, जुलाई 28 -- Etawah Auraiya News: इटावा, संवाददाता। बलरई स्थित चिंताहरण धाम कारसदेव खाटूश्याम मंदिर में चल रहे श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ में श्रीधाम वृंदावन के कथाव्यास निशांत कृष्ण ने श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की रचना, ज्ञानी शुकदेव जी महाराज के दिव्य जन्म की कथा सुनाई।कथाव्यास ने बताया कि महर्षि वेदव्यास ने चारों वेद, महाभारत और अठारह पुराणों की रचना के बाद भी आत्मिक शांति का अनुभव नहीं किया। तब देवर्षि नारद के उपदेश पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की निष्काम भक्ति और दिव्य लीलाओं का वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत महापुराण की रचना की, जिसे कलियुग में मोक्ष प्रदान करने वाला सर्वोत्तम ग्रंथ माना गया है। उन्होंने शुकदेव जी महाराज के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि महर्षि वेदव्यास के पुत्र शुकदेव गर्भ में ...