Etawah Auraiya News: शिशु जी की पुण्य तिथि पर किए गए श्रद्धा सुमन अर्पित
इटावा औरैया, अगस्त 27 -- Etawah Auraiya News: उदी। महाकवि शिशुपाल सिंह शिशु की पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।उदी में स्थापित शिशु जी की आदम कद प्रतिमा पर शिशु स्मारक समिति के तत्वावधान में शुभचिंतकों, साहित्यकारों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उनकी तमाम रचनाएं आज भी लोगों के स्मृतिकोष में सुरक्षित हैं। उनकी सर्वाधिक लोकप्रिय रचनाएं मरघट, पनघट रही हैं। पुण्य तिथि के अवसर पर शिशुजी की इन पंक्तियों का स्मरण भी किया गया कि-स्वर्ण भष्म को खाने वाले इसी घाट पर आये, दाने बीन चबाने वाले इसी घाट पर आये। गगन ध्वजा फ़हराने वाले इसी घाट पर आये, बिना कफन मार जाने वाले इसी घाट पर आये। यह भी पढ़ें- कवि मिथिलेश भावी पीढ़ियों के लिए रहेंगे प्रेरणास्रोत इस अवसर प्रदीप भदौरिया, शीलपू,अभय भदौरिया, महेन्द्रप्रताप भदौरिया, राजीव भदौरिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.