इटावा औरैया, सितम्बर 18 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। आयुष आपके द्वार के तहत नगला तौर में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। माय भारत इटावा की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में यूथ क्लब नगला तौर ने सहयोग किया। डॉ. शीलेन्द्र सिंह और डॉ. इंदू सिंह ने 104 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें 42 पुरुष और 62 महिलाएं शामिल रहीं। मरीजों को जांच के बाद निशुल्क औषधियां वितरित की गईं। वहीं होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. सीपिका गुप्ता, ने 93 मरीजों का परीक्षण किया जिसमें 53 महिलाएं व 40 पुरुषों को होम्योपैथिक दवाएं दीं। शिविर में योग प्रशिक्षक अनुज यादव, भृत्य रोहित, यूथ क्लब अध्यक्ष ऋषभ पाठक, उपाध्यक्ष विनायक पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेक कुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...