इटावा औरैया, सितम्बर 30 -- Etawah Auraiya News: लवेदी। क्षेत्र के शामला गांव में दंगल महोत्सव का आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक कुमार यादव, सांसद जितेंद्र दोहरे रहे। दंगल का शुभारंभ मेला अध्यक्ष फरियाद भारती ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान मेला अध्यक्ष फरियाद भारती और उनके कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव व सांसद जितेंद्र दोहरे का तलवार भेंटकर और माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया。

मेला आयोजन की जानकारी मेला अध्यक्ष ने बताया कि मेले के आयोजन के लिए 30 लोगों की कमेटी गठित की गई है। कमेटी की ओर से वन स्टैंड से होने वाली आय ली जाती है, जबकि मेले में दुकानें, झूले सहित अन्य व्यवस्थाएं निशुल्क रखी ज...