Etawah Auraiya News: शादी समारोह से लौट रहे युवक पर हमले का आरोप, छह पर रिपोर्ट
इटावा औरैया, जुलाई 7 -- Etawah Auraiya News: इकदिल। क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर कथित रूप से कुछ लोगों द्वारा जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। जसवंतनगर क्षेत्र के गांव नगरिया भाट निवासी सत्यभान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 26 जून की रात ग्राम फूफई मे आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे समारोह से लौटते समय कराईपुरा निवासी जितेंद्र कुमार, लवकुश, रमन तथा उनके तीन अज्ञात साथियों ने उसे घेर लिया और बिना किसी कारण उसके साथ मारपीट की और अंगौछे से गला कसकर हत्या का प्रयास किया। पीड़ित किसी तरह मौके से भाग निकला और डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत छह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.