इटावा औरैया, अक्टूबर 12 -- Etawah Auraiya News: इटावा। श्री रामलीला समिति के तत्वाधान में 6 अक्टूवर से रामलीला महोत्सव रामलीला मैदान पर शुरू हो गया है। सोमवार की देर शाम समिति के जटपुरा स्थित कार्यालय से श्रीराम बारात हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बारात में शामिल देवी देवताओं की आकर्षक झांकियां नगर वासियों के बीच आकर्षण का केंद्र रही। राम दरबार का शहर में जगह-जगह आरती पूजन व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। राम बारात में शामिल युवा भक्ति गीतों पर थिरकते रहे। एकादशी पर घट स्थापना के साथ भगवान शंकर की बारात शहर में निकाली गयी थी। रामलीला मैदान पर रविवार की रात धनुष भंग व लक्ष्मण परशुराम संवाद के कार्यक्रम के बाद सोमवार को हर्षोल्लास के साथ शहर में राम बारात निकाली गई। समिति के जटपुरा स्थित कार्यालय से देर शाम राम बारात शुरू हुई जो कोतवाली चौर...