इटावा औरैया, नवम्बर 14 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बाजार व मुख्य मार्गों पर ई रिक्शा से आएदिन लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए पुलिस ने अभियान शुरू किया है। एसपी सिटी की देखरेख में यातायात माह नवम्बर-2026 के तहत ई-रिक्शा कलर कोडिंग अभियान चलाकर निर्धारित रूटों की चेकिंग एवं रूट निर्धारण की कार्यवाही की गई। एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर एसपी सिटी बबिता सिंह ने यातायात माह नवम्बर-2026 के तहत यातायात व्यवस्था को सुगम, सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से ई-रिक्शा कलर कोडिंग अभियान चलाया।अभियान के दौरान नगर क्षेत्र में संचालित ई-रिक्शा के निर्धारित रूटों की चेकिंग करते हुए उनका रूट निर्धारण किया गया। ई-रिक्शा के संचालन से जाम न लगे इसके लिए तीन रूट निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग रंगों से चिन्हित ...