इटावा औरैया, अक्टूबर 31 -- Etawah Auraiya News: जसवंतनगर। क्षेत्र के नगला लायक में दो महीने पहले शराब पीने को लेकर हुए विवाद में मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास की कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गांव के समीप से गिरफ्तार किया। वादी संजीव कुमार ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाते हुए नौ सितंबर को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अभिषेक यादव उर्फ गोलू पुत्र स्वर्गीय सर्वेश सिंह निवासी चौबेपुर, सैफई, सुमित यादव उर्फ रोहित पुत्र रामकिशन और शिवकांत पुत्र श्रीकृष्ण निवासी नगला लायक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में प...