इटावा औरैया, अक्टूबर 26 -- Etawah Auraiya News: इटावा। पुराना शहर छैराहा स्थित नगर के वृंदावन धाम श्री राधाबल्लभ मंदिर पर शरद पूर्णिमा का पावन पर्व सोमवार को श्रद्धाभाव के साथ परंपरागत ढंग से मनाया गया। यहां पर ठाकुर जी का धवल श्रंगार किया गया। वही ठाकुर जी को शरद बिहार भी कराया गया। मंदिर में भजन-कीर्तन की धूम रही और सभी भक्तों को बासौधीं का विशेष प्रसाद वितरित किया गया। श्री राधा वल्लभ मंदिर पर ब्रज की परंपरा के अनुसार सभी कार्यक्रम आयोजित होते हैं। शरद पूर्णिमा के मौके पर ठाकुर जी के चरण सेबक गोपाल प्रकाश चंद्र गोस्वामी ने भगवान का विशेष पूजन अर्चन कर धबल श्रंगार किया। यह भी पढ़ें- Munger News: ठाकुरबाड़ी में श्रद्धापूर्वक मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव देर शाम भगवान की महा आरती उतारी गई वही महिलाओं के द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी आ...