इटावा औरैया, जुलाई 11 -- Etawah Auraiya News: इटावा। बढ़पुरा थाना क्षेत्र में एक गांव की रहने वाला मजदूर शटरिंग खोल रहा था तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर घायल हो गया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सराय दयानत का प्रदीप शनिवार की स्ुाबह जैतपुरा गांव में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग खोलने का कार्य कर रहे थे। बताया गया कि बारिश के कारण छत पर पानी भरा हुआ था। प्रदीप जैसे ही शटरिंग खोलने के लिए आगे बढ़े, तभी मकान के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगते ही वह संतुलन खो बैठे और छत से नीचे गिर पड़े और घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Bhabua News: करंट की चपेट में आने से मिस्त्री झुलसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...